गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पुलिस को अवैध गांजा तस्कारी पर बड़ी कामयाबी मिली है।जिसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है।
पूरा मामला 24 अगस्त की रात की बताई जा रही है, जहां देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेक पोस्ट, NH-130C पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 400 किलो गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आगे चल रही ग्लैमर बाइक को भी रोका और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गांजा ओडिशा के कालाहांडी निवासी एक व्यक्ति से मिलने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे भी गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
संतोष अनंता मोहिते (49), निवासी रायगढ़, महाराष्ट्र।
सुमित सुभाष थोड़वे (35), निवासी पुणे, महाराष्ट्र।
पंकज अनंता मोहिते (47), निवासी रायगढ़, महाराष्ट्र।
जलंधर खम्हारी (43), निवासी कालाहांडी, ओडिशा।
विनोद दिसारी (40), निवासी डेंगागुड़ा, कालाहांडी, ओडिशा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 किलो गांजा, आयशर वाहन, ग्लैमर मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और कुल 6.50 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। पांचों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।



















