Chhattisgarh IPS Posting । छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए विशेष शाखा में पदस्थ पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का एसपी बनाया है।
10 जुलाई से इस पद पर पोस्टिंग का इंतजार था। आपको बता दें कि 10 जुलाई को IPS अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग लिस्ट में मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर का भी तबादला हुआ था। जिसमें आईपीएस हरीश राठौर को कोरिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था।











