कांकेर। पहले स्कूल में अपनी अनुपस्थिति की वजह कुछ और बताकर रवाना हुआ, लेकिन बाद में दूसरी जगह कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान पहुंचकर व्यवधान करना एक सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को भारी पड़ गया।
कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ रवि प्रकाश चतुर्वेदी को इस मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरित मानते हुए श्री चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।कलेक्टर के इंस्पेक्शन में व्यावधान वाला एंगल रखेंगे
कोयलीबेड़ा विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रवि प्रकाश चतुर्वेदी को कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान व्यवधान करने और शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरहरपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान पहुंचा था कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक, रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने अपने संस्था के प्राचार्य को विद्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन कराने के लिए जगदलपुर जाने की जानकारी दी थी। इसी दौरान वह कलेक्टर कुन्दन कुमार के बालिका आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद पाए गए।निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा व्यवधान किए जाने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी स्थिति की जांच कराई गई।
मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि
मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल के चिकित्सा अधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त की गई। रिपोर्ट में रवि प्रकाश चतुर्वेदी के शराब सेवन की पुष्टि होने की बात कही गई है।प्रशासन ने उनके इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत माना है।
तत्काल प्रभाव से निलंबन
रिपोर्ट और निरीक्षण के दौरान सामने आए घटनाक्रम के आधार पर रवि प्रकाश चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरहरपुर रहेगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
छात्रावास एवं स्कूल में शिक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा
कलेक्टर ने बड़गांव के प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण कर साफ-सफाई, शौचालय की स्वच्छता एवं खिड़कियों में मच्छररोधी जाली की व्यवस्था देखी। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने छात्रावास अधीक्षक की सराहना की। छात्रावास परिसर में ओपन जिम स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़गांव के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने शिक्षक डायरी की तर्ज पर विद्यार्थियों के लिए भी डायरी तैयार करने के निर्देश दिए। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने उनकी शैक्षणिक समझ एवं शिक्षा की गुणवत्ता परखी। विद्यार्थियों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़कर सुनाने को कहा और स्वयं भी पढ़कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल परिसर एवं शौचालयों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नवीन शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।









