न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति, ” भारत माता की जय, वंदे मातरम्” की जयघोष से गूंजा नगरी नगर, मां दंतेश्वरी मन्दिर से शहीद स्मारक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

August 14, 2026 2:23 AM
---Advertisement---11

नगरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पहले नगर पंचायत नगरी एवं अनुभागीय अधिकारी नगरी के संयुक्त तत्वावधान में “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत नगरी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे और नागरिक बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दंतेश्वरी मंदिर, राजा बड़ा से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी।

यात्रा बजरंग चौक, बस स्टैंड एवं तहसील कार्यालय होते हुए नगर के शहीद स्मारक पहुंची। यहां नगर के वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत “वंदे मातरम्” गीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को भावविभोर कर दिया।

शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा पुनः बजरंग चौक पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों का सम्मान किया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आभार प्रदर्शन किया गया।

नारों से गूंज उठा पूरा नगर

तिरंगा यात्रा को लेकर पूरे नगर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। देशभक्ति गीतों के बीच लोग तिरंगा लेकर झूमते-गाते नजर आए। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और तिरंगे की शान में गूंजते नारों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया,इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ मनाने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का संकल्प लिया।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पिंकी शिवराज शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, वरिष्ठ भाजपाई विकल गुप्ता, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, मोहन नाहटा, महेंद्र नेताम, राजेश नाथ गोसाई, शुभम यदु, प्रेमलता नागवंशी, रूपेंद्र साहू, सुलोचना साहू, प्रीति यदु सरपंच नरसिंह मरकाम, नागेंद्र बोरझा, शशि ध्रुव, पार्षद देवचरण ध्रुव, नरेश पटेल, चेलेश्वरी साहू, अलका साव, डागेश्वरी साहू, अश्वनी निषाद, अंबिका ध्रुव, यश करण पटेल, शंकरदेव हरि साहू, एल्डरमैन प्रतिमा देवांगन, दुर्गा शंकर प्रजापति, गौरव (जानू) तिवारी, चित्रांश नागवंशी, विकास सोनी, यश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment