न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Raipur News: हिम्मत तो देखिये ! कांस्टेबल गया नाईट पेट्रोलिंग में, इधर, चोरों ने कर दिया काम तमाम, पुलिस को चैलेंज करने वाले चोरों की तलाश

Raipur News: रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के घर चोरी हुई। चोर डेढ़ लाख रुपये नगदी और 3.20 लाख के जेवर ले गए। FSL, क्राइम ब्रांच और पुलिस जांच में जुटी।

August 30, 2026 6:02 AM
---Advertisement---11

रायपुर । अगर पुलिस के घर ही चोरी होने लगे, तो फिर आमलोगों की क्या स्थिति होगी ? रायपुर में चोरों ने ऐसा ही दुस्साहस दिखाया है, राजधानी में चोरों ने पुलिसकर्मी के घर को ही निशाना बना दिया। महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल नाईट पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे, इधर, उनके घर पर चोरों ने धावा बोलकर लाखों का सामान पार कर दिया। मामला राजधानी के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार के मकान में चोरी की वारदात हुई है। घटना के वक्त आरक्षक रात्रि गश्त पर गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन के लिए गांव गए हुए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

घर लौटने पर टूटे मिले ताले

पंडरी थाना पुलिस के मुताबिक आरक्षक दीपक पटेल रात्रि गश्त से ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौटा। मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उसे चोरी की आशंका हुई। अंदर प्रवेश करने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉक भी टूटे हुए मिले।जांच करने पर अलमारियों में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी और लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

पत्नी और बच्चे गए थे गांव

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर आरक्षक की पत्नी और बच्चे गांव गए हुए थे। घर में किसी के मौजूद नहीं होने की जानकारी चोरों को कैसे मिली, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। आशंका है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

FSL, डॉग स्क्वायड और क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

चोरी की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस के साथ FSL, डॉग स्क्वायड और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि कैमरों की रिकॉर्डिंग से संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। मामले में चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment