न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG.. पत्नि के सामने नदी में बह गया युवक, नहाने के दौरान डूबने से गई जान,बच्चों को बचाने के दौरान हादसा,आज SDRF की टीम ने…

July 12, 2026 4:27 AM
---Advertisement---

गरियाबंद/राजिम 12 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां राजिम स्थित नेहरू घाट में महानदी में डूबे युवक का शव आज रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया है,मृतक की पहचान प्रदीप कश्यप (34 वर्ष), निवासी इंदिरा मार्केट, गोबरा नवापारा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप कश्यप शनिवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ महानदी में नहाने के लिए नेहरू घाट पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में नहा रहे कुछ बच्चों को बचाने की कोशिश करते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इधर घटना की सूचना मिलने ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई। इसके बाद SDRF की टीम को भी बुलाया गया। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने करीब चार घंटे तक महानदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शनिवार देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

वहीं आज रविवार की सुबह एक बार फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सुबह करीब 7 बजे नेहरू घाट के पास महानदी से प्रदीप कश्यप का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोबरा नवापारा मर्चुरी गृह भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, महानदी के घाटों पर बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी में सावधानी बरतने की अपील की जाती रही है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment