धमतरी/नगरी। मुख्यमंत्री श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत नगरी क्षेत्र से 31 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र से 24, नगर पंचायत नगरी से 6 तथा जनपद पंचायत के 1 कर्मचारी सहित कुल 31 श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए हैं।
श्रद्धालुओं के रवाना होने के अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। यात्रा के शुभारंभ के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीराम जी का दर्शन करेंगे। इसके पश्चात काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। योजना के माध्यम से अयोध्या और काशी की धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस,जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हृदय साहू, जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव, भाजपा मंडल प्रभारी मोहन नाहटा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, पार्षद चेलेश्वरी साहू, सरपंच नगीना सोम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारद राम मांझी सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं यात्रीगण उपस्थित रहे।



















