न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG : 4 जवान घायल,IED डिफ्यूज करने के दौरान हुई घटना, इंस्पेक्टर,दो ASI और हेड कांस्टेबल घायल,CM विष्णुदेव साय ने जताया दुःख..

October 9, 2026 5:11 AM
---Advertisement---11

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में 4 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये घटना तब हुई जब जवान आईईडी निष्क्रिय कर रहे थे,उसी दौरान एक विस्फोटक ब्लास्ट हुआ जिसके जद में आने से चार जवान घायल हो गए,जिन्हें उपचार के लिए कोंटा शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं गम्भीर रूप से घायल दो जवानों को बेहतर ईलाज के लिए भद्राचलम रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बीते कल यानी गुरूवार 8 अक्टूबर 2026 को CRPF कोन्टा रेंज अंतर्गत विभिन्न कैंपों (पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा एवं एलार्मडगु) के निरीक्षण एवं वहां संधारित अनसर्विसिबल/शेष बचे विस्फोटकों के सुरक्षित विनष्टीकरण हेतु जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) 50वीं वाहिनी CRPF एलार्मडगु कैंप थाना भेज्जी जिला सुकमा पहुँची थी।

बताया गया कि उसी दौरान थाना भेज्जी अंतर्गत एलार्मडगु कैंप से लगभग 200 मीटर दूर स्थित बोदराजपदर नाला के पास टीम द्वारा सुरक्षा मानकों के तहत विस्फोटकों के विनष्टीकरण की प्रक्रिया संपादित की जा रही थी। इस दौरान दुर्घटनावश एक विस्फोटक का अंश/बम उड़कर पास में आ गिरा और ब्लास्ट हो गया।

इस आकस्मिक दुर्घटना में सुरक्षा ड्यूटी व विनष्टीकरण में संलग्न 4 अधिकारी एवं जवान घायल हुए हैं।

1. ASI एम. के. तिवारी (ATT टीम) – गंभीर चोट।

2. ASI अनीश खान (50 वाहिनी, CRPF) – गंभीर चोट।

3. निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा (ATT टीम) – सामान्य चोट।

4. प्र.आर. कुलदीप राज (50 वाहिनी, CRPF) – सामान्य चोट।

घटना के तत्काल उपरांत प्राथमिक उपचार देते हुए सभी 04 घायल जवानों को त्वरित रूप से शासकीय अस्पताल, कोन्टा भेजा गया है, जहाँ उनका समुचित उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल जवानों को भद्राचलम हायर सेंटर रेफर किया गया है,वहीं बताया जा रहा है कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुःख।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र स्थित एलाड़मडगु कैंप के समीप आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान सीआरपीएफ के चार जवानों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि घायल जवानों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से सभी घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment