न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Vaibhav Suryavanshi 81 Runs:49 गेंदों में 81 रन, शतक से चूके लेकिन 15 साल की उम्र में रच दिया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में 49 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 साल से पहले सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

July 29, 2026 12:56 PM
---Advertisement---11

Vaibhav Suryavanshi world record। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 49 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े। हालांकि वह अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक से चूक गए, लेकिन अपनी इस पारी से उन्होंने एक नया इतिहास जरूर रच दिया।

49 गेंदों में 81 रन, शतक से चूके

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। वैभव ने शुरुआत में संयम दिखाया और खराब गेंदों का इंतजार करते हुए शानदार शॉट लगाए। उन्होंने 49 गेंदों में 165.30 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाए।उनकी पारी का अंत वेस्ली मधेवेरे की गेंद पर हुआ, जहां ब्रैड इवांस ने उनका शानदार कैच लपका। अगर वह कुछ देर और क्रीज पर टिकते तो अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी पूरा कर सकते थे।

बदला हुआ दिखा वैभव का अंदाज

इस मुकाबले में वैभव की बल्लेबाजी पहले से अलग नजर आई। जहां वह आमतौर पर शुरुआती ओवरों में ही बड़े शॉट खेलकर तेजी से रन बनाते हैं, वहीं इस बार उन्होंने मैच की परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी की।उन्होंने पहली बार 15वें ओवर तक क्रीज पर टिककर लंबी पारी खेली। हवा में बड़े शॉट लगाने के बजाय ग्राउंड शॉट्स पर ज्यादा भरोसा दिखाया और जरूरत के मुताबिक स्ट्राइक रोटेट भी की।

सीरीज का दूसरा अर्धशतक

यह इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का दूसरा अर्धशतक रहा। पहले मुकाबले में उन्होंने महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सबको चौंका दिया था। उस पारी में उन्होंने 50 रन बनाते हुए 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे।दूसरे टी20 में भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन 9 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए थे।

16 साल से पहले सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड

इस अर्धशतक के साथ वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह 16 साल की उम्र पूरी होने से पहले पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।उन्होंने इस मामले में नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 16 वर्ष की उम्र से पहले केवल एक बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था।वैभव की लगातार शानदार बल्लेबाजी ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक बड़ा सितारा मिल चुका है।

वैभव ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में वैभव ने 19 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर इतिहास रचा था। वह टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। अब वैभव ने तीन मैचों में दूसरे अर्धशतक से एक और कीर्तिमान बना दिया। टी20 इंटरनेशनल ही नहीं, वैभव पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल के होने से पहले दो अर्धशतक जमाने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं. नेपाल के कुशल मल्ला ने एक बार ऐसा किया है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment