न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Vaibhav Suryavanshi Fifty: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 19 गेंदों में ठोका पहला इंटरनेशनल अर्धशतक; जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में 19 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेलकर पहला इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ा। जानिए मैच की पूरी रिपोर्ट।

July 29, 2026 12:57 PM
VAIBHAV SOORYWANSHI
---Advertisement---11

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड में खामोश रहा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जिम्बाब्वे के खिलाफ जमकर बोला। वैभव ने आज तूफानी पारी खेलते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक ठोंका। कमाल की बात ये है कि सिर्फ 18 गेंद पर ये पचास रन उनके बल्ले से निकले।

इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से नाकाम रहने के बाद आलोचनाओं के घेरे में आए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जोरदार वापसी की। उन्होंने केवल 19 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया और भारतीय टीम को 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई।

पहले ही ओवर से दिखाई आक्रामक बल्लेबाजी

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला।उन्होंने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि कुल 19 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 शानदार छक्के निकले।

अर्धशतक के तुरंत बाद हुए आउट

अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर वैभव का विकेट गिर गया। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा ने उन्हें शॉर्ट पिच गेंद पर आउट किया। यह विकेट कुछ हद तक आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में उनके आउट होने की याद दिलाने वाला रहा।

अभिषेक शर्मा नहीं दिखा सके कमाल

दूसरी ओर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह 8 गेंदों में केवल 1 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजराबानी की गेंद पर ब्रैड इवांस को कैच थमा बैठे। अब उनकी नजर सीरीज के बाकी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी।

टी20 इंटरनेशनल में शानदार आंकड़े

इस पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी चार पारियों में 44 गेंदों पर 92 रन पूरे कर लिए हैं। उनके नाम अब 9 छक्के भी दर्ज हो चुके हैं। वहीं, साल 2026 में टी20 क्रिकेट में उनके कुल 81 छक्के पूरे हो गए हैं।

भारत के गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन पर रोक दिया।
• प्रिंस यादव – 2 विकेट
• मयंक यादव – 2 विकेट
• रवि बिश्नोई – 1 विकेट
• शिवम दुबे – 1 विकेट
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने भारत की जीत की नींव मजबूत कर दी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment