गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, बताया जा रहा है कि यहां भीषण सड़क दुर्घटना में पिता, पुत्र की मौके पर पर ही जान चली गई, जबकि मां की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना पेंड्रा के राय पेट्रोल पंप के पास की है, जहां मुख्य मार्ग में कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोग दूर जा गिरे,इस दुर्घटना में स्कूटी सवार पिता और पुत्र तेरस भरिया उम्र 35 वर्ष, राजू भरिया उम्र 14 वर्ष निवासी कुड़कई की मौके पर ही जान चली गई,जबकि पत्नी गुड्डी भरिया की गम्भीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि इस दुखत हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई,वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेलर रोककर चालक को पुलिस के हवाले किया, जानकारी के मुताबिक इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद यहां बाईपास मार्ग की मांग और तेज हो गई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुई जब स्कूटी सवार परिवार गांव से पेंड्रा की ओर आ रहा था,उसी दौरान सामने से आ रही एक भारी वाहन को कोयले से भरा ट्रेलर ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था,तभी उसी दौरान स्कूटी ट्रेलर की चपेट में आया और भीषण हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया था और भागने की कोशिश कर रहा था,जिसका स्थानीय लोगों ने पीछा कर ट्रेलर को रोका और मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं हादसे के चलते कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया, वहीं सड़क हादसे में हुए पिता पुत्र के मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है।










