न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

8 साल बाद हीरा चोर पकड़ाया: 2018 में गरियाबंद से हुई लाखों के हीरों की चोरी, अब 8 साल बाद हीरा बेचते चोर धमतरी में पकड़ाया, 10 लाख के हीरे चोरी की पूरी कहानी पढ़िये

धमतरी में 2018 में पायलीखंड खदान से चोरी किए गए हीरे बेचने निकला 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार। 146 नग हीरे जैसे पत्थर, मोबाइल और नकदी समेत 10.15 लाख की जब्ती।

October 19, 2026 9:02 AM
2018 में चोरी किए गए हीरे को बेचते हुए चोर को धमतरी में किया गया गिरफ्तार
---Advertisement---11

धमतरी। 2018 में लाखों रुपये के जिस हीरे की चोरी हुई थी, अब 2026 में उस हीरे को बेचते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। कमाल की बात ये है कि ये चोरी गरियाबंद में हुई थी, लेकिन शातिर को धमतरी में हीरा बेचने की फिराक में पकड़ा गया है। हीरे चोरी कर सालों तक छिपाकर रखने और अब उन्हें बेचने की फिराक में घूम रहे उस आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान भाटापारा निवासी 64 वर्षीय विनोद अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से हीरे चोरी किए थे। अब वह इन हीरों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई में 146 नग हीरे जैसे बहुमूल्य पत्थर समेत कुल 10 लाख 15 हजार 200 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

ग्राहक की तलाश में था आरोपी, NH-30 पर पुलिस ने दबोचा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हीरे जैसे बहुमूल्य पत्थरों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसी दौरान साइबर सेल और बिरेझर पुलिस को उसके संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कोड़ापार नहर पुलिया के पास घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

2018 में पायलीखंड खदान क्षेत्र से चोरी किए थे हीरे

जांच के अनुसार, मामले की जड़ें करीब आठ साल पुरानी हैं। वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से हीरे चोरी किए गए थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अब उन्हीं हीरों को बेचने की कोशिश कर रहा था। इस कार्रवाई के बाद पुराने चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सुराग सामने आया है।

146 नग हीरे जैसे पत्थर बरामद, कुल जब्ती 10.15 लाख रुपये

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 146 नग हीरे जैसे बहुमूल्य पत्थर बरामद किए हैं, जिनका शुद्ध वजन 13.49 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा मोबाइल और नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 10 लाख 15 हजार 200 रुपये है।

साइबर सेल और बिरेझर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इस पूरे मामले में साइबर सेल और बिरेझर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी विनोद अग्रवाल को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

आठ साल पहले हुई चोरी और अब हीरे बेचने की कोशिश के बीच सामने आई इस कार्रवाई ने धमतरी से लेकर गरियाबंद तक चर्चा बढ़ा दी है।

 

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment