न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

दुर्ग-रायपुर हाईवे पर हादसा: ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, 2 महिलाओं और 2 बच्चियों समेत 4 की गई जान, 1 गंभीर

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर ट्रैक्टर से टकराने के बाद स्कूटी सवार दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौत हो गई। हादसे में एक वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

July 16, 2026 7:06 AM
---Advertisement---

Chhattisgarh Big Accident। छत्तीसगढ़ में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में जहां चार लोगों की जान चली गयी, वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर है। मृतकों में दो महिला व दो बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक ही स्कूटी पर सवार होकर पांच लोग जा रहे थे। उसी दौरान दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी में ये दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि सड़क हादसे में दो

महिलाओं और दो मासूम बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। सभी मृतक दुर्ग जिले के उतई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाली लेन पर हुआ। स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर बच्चों समेत पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित हो गयी। स्कूटी ने पीछे से सीधे ट्रैक्टर को टक्कर दे मारा, जिसकी वजह से तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार चार लोगों की जान चली गयी, जबकि पीछे बैठा एक बच्चा घायल हो गया।

टक्कर इतनी भीषण कि चार की मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद दो महिलाओं और दो बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक, भिलाई-3 निवासी अमृता निर्मलकर (28) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे खड़े ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) के पीछे स्कूटी जा घुसी।

ट्रैक्टर चालक हिरासत में

हादसे में अमृता निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल है, जिसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मॉर्च्युरी भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाने और स्कूटी पर क्षमता से अधिक सवार होने की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment