न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG : अभी… अभी : तेंदुए के बाद अब भालू की धमक ! इस गांव के बस्ती में घुसा भालू, लोगों के शोरगुल के बाद जंगल की ओर भागा, ग्रामीणों ने…

October 19, 2026 4:11 PM
सेमरा गांव की बस्ती में घुसा भालू, शोर सुनकर जंगल की ओर भागा।
---Advertisement---11

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुए के आतंक के बाद अब भालू की मौजूदगी लोगों के लिए खौफ का सबब बन गया है। बताया जा रहा है कि जिले के वनांचल क्षेत्रों में तेंदुआ, भालू जैसे वन्यप्राणियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। तेंदुए के हमलों से दहशत के बीच अब भालू की चहलकदमी ने लोगों के बीच डर पैदा कर दिया है। पहले बेलरगांव अब सिहावा और सेमरा में भी दिनदहाड़े भालू दिखाई देने की खबर सामने आई है। बस्ती के आसपास भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

सेमरा गांव की बस्ती में घुसा भालू, शोर सुनकर जंगल की ओर भागा।

ताजा मामला सिहावा क्षेत्र के सेमरा गांव का बताया जा रहा है, जहां अब से कुछ देर पहले एक भालू गांव की बस्ती में घुस गया। अचानक भालू को बस्ती में देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने शोरगुल किया, जिसकी आवाज सुनकर भालू सड़क पार कर पहाड़ी और जंगल की ओर भाग निकला।

हालांकि भालू के जंगल की ओर चले जाने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन भालू की लगातार आवाजाही को लेकर ग्रामीण अब भी दहशत में हैं। लोगों को आशंका है कि भालू दोबारा बस्ती की ओर आ सकता है।

तेंदुए के हमलों से पहले ही सहमा वनांचल,अब भालू की मौजूदगी ने बढ़ाई चिंता।

गौरतलब है कि हाल ही में इसी वनांचल क्षेत्र में तेंदुए के हमलों की घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। धमतरी जिले के ग्राम पंचायत बोराई के आश्रित ग्राम कारीपानी, जिले की सीमा से लगे कोंडागांव जिले के बस्तर बुडरा और रतावा पंचायत के आश्रित ग्राम आमानारा में तेंदुए के हमलों की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं में कुल 16 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी, जबकि एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

बता दे कि सेमरा गांव पहाड़ी के ठीक नीचे बसा हुआ है,जहां घने जंगल भी है। जानकारों की माने तो ऐसे जगहों को भालू और तेंदुआ जैसे वन्यप्राणियों के प्राकृतिक रहवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। ऐसे में आशंका है कि भालू भोजन पानी की तलाश करते गांव तक पहुंचता है। लोगों की माने तो इससे पूर्व में गांव में कई बार भालू देखा जा चुका है, जिसे लेकर लोगों में डर है।

वहीं क्षेत्र से पूर्व में भालू द्वारा लोगों पर हमला करने के मांमले सामने आ चुके हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने गांव में लगातार गश्त कर भालू पर निगरानी बनाएं रखने की मांग वन विभाग से की है, जिससे भालू और लोगों के बीच संघर्ष ना हो और सभी लोग सुरक्षित रहे।

वहीं वन विभाग ने लोगों अलर्ट करते हुए भालू के ऐसे परिस्थिति में तुरन्त वन विभाग को सूचना देने कि लोगों से अपील की है। साथ ही भालू के आसपास ना जाने की सलाह लोगों को दी है। जिससे सभी लोग सुरक्षित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment