कांकेर,5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां मरकाटोला गांव में आज यानी बुधवार को भालू के हमले से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दिल को झकझोर देने वाली इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक घटना मरकाटोला गांव की है, जहां जंगल के पास भालू के एक शावक की मौत हो गई थी,जिसकी खबर मिलते ही कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे,उसी दौरान वहां मौजूद भालू आक्रामक हो गया और ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया,भालू द्वारा अचानक किए गए इस हमले से वहां मौजूद लोगों में अफरा – तफरी मच गई,वहीं कुछ ग्रामीण अपनी जान बचाकर भागे।
मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे इलाके में भालू की तलाश शुरू कर दी है, वन विभाग की टीम लगातार जंगल और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी कर रही है, जिससे भालू की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।
एहतियात के तौर पर वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल जंगल और उससे लगे इलाकों में अकेले न जाएं,साथ ही बच्चों और मवेशियों को भी सुरक्षित रखने तथा किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है,इधर इस दर्दनाक घटना के बाद मरकाटोला गांव सहित क्षेत्र में दहशत का माहौल है।,फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
CG : शावक की मौत के बाद भड़का भालू, हमले से भाई – बहन की मौत..एक गंभीर,ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
August 5, 2026 1:46 PM
---Advertisement---11
























