न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

PM मोदी के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ में जले 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’, सेवा संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम हुआ। सरकार के अनुसार प्रदेशभर में 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए गए।

September 17, 2026 4:24 PM
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जला
---Advertisement---11

रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गांवों से लेकर शहरों तक नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। राज्य सरकार के अनुसार, इस अभियान के तहत 1.50 करोड़ से अधिक दीये जलाए गए।

महिलाओं से लेकर युवाओं और श्रमिकों तक ने लिया हिस्सा

‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप जलाए। कई स्थानों पर दीपों से आकर्षक आकृतियां और संदेश भी तैयार किए गए।

मंदिरों, चौक-चौराहों, मैदानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने एकत्र होकर दीप प्रज्ज्वलित किए। आयोजन के जरिए सेवा, सहयोग और जनभागीदारी के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही गई।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। राज्य में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इस दौरान जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

सरकार के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक और जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है।

हजारों स्थानों पर एक साथ जले दीप

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ बड़ी संख्या में दीप जलाए जाने से कई स्थानों पर दीपों से तैयार आकृतियां और संदेश आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में हुई व्यापक भागीदारी ने इसे राज्यव्यापी आयोजन का रूप दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment