Halshashthi Holiday। हलषष्ठी पर्व के अवसर पर जिले में 2 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, 2 सितंबर को जिले के अधिकांश सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि यह स्थानीय अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा। इन दोनों संस्थानों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा।
हलषष्ठी पर्व को लेकर जिले में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। महिलाओं द्वारा इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना की जाती है।




















