न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

पुलिस सस्पेंड: हिरासत से आरोपी हुआ फरार, पुलिस आरक्षक को SP ने किया सस्पेंड, लापरवाही पर हुआ बड़ा एक्शन

जांजगीर-चांपा के मुलमुला थाना परिसर से अवैध शराब मामले का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। SP विजय पांडेय ने लापरवाही पर आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को निलंबित किया।

August 23, 2026 1:18 PM
---Advertisement---11

Police Constable Suspend। पुलिस कांस्टेबल को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से पुलिस अभिरक्षा में रखे गए आरोपी के फरार होने के मामले में ये बड़ा एक्शन हुआ है। मुलमुला थाना परिसर से आरोपी के भाग निकलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आरक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुलमुला थाना लाया गया था, जहां उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था।इसी दौरान आरोपी मौका पाकर थाना परिसर से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

सुरक्षा में लापरवाही पर आरक्षक निलंबित

दरअसल इस पूरे मामले की प्राथमिक जांच में आरोपी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आई। पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।पुलिस विभाग की ओर से इस कार्रवाई को ड्यूटी में लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है। एसपी के निर्देश के बाद फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

अवैध शराब मामले में गिरफ्तार हुआ था आरोपी

इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि फरार आरोपी को पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। थाना परिसर से आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस अब उसकी संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ उसकी तलाश में जुटी है।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस तरह पुलिस अभिरक्षा से बाहर निकलने में सफल हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment