न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

पखांजूर में उफनती कोटरी नदी पार कर स्कूल पहुंचे BEO, नाव पर बाइक और हाथ में चप्पल लेकर किया निरीक्षण

कांकेर के पखांजूर में BEO देव कुमार शील उफनती कोटरी नदी को लकड़ी की नाव से पार कर स्कूलों के निरीक्षण पर पहुंचे। VSK ऐप अटेंडेंस और शिक्षकों की समस्याओं की भी जानकारी ली।

August 21, 2026 5:05 AM
पखांजूर में उफनती कोटरी नदी पार कर स्कूल पहुंचे BEO, नाव पर बाइक लेकर किया निरीक्षण
---Advertisement---11

पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर इलाके से शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत और एक अधिकारी की जिम्मेदारी की अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) देव कुमार शील उफनती कोटरी नदी को लकड़ी की नाव से पार कर स्कूलों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। बारिश के बीच नदी पार करते हुए अधिकारी को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

बताया गया कि BEO देव कुमार शील शिक्षा व्यवस्था और ऑनलाइन अटेंडेंस से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच के लिए पहुंच रहे थे। नदी में पानी का तेज बहाव होने के बावजूद उन्होंने लकड़ी की नाव के जरिए नदी पार की। इस दौरान नाव पर बाइक भी रखी गई। नदी पार करने के लिए अधिकारी ने पैंट घुटने तक मोड़ ली और हाथ में चप्पल लेकर स्कूल की ओर रवाना हुए।

उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंचे अधिकारी

आमतौर पर दुर्गम और पहुंचविहीन इलाकों में शिक्षकों और स्कूली बच्चों के नदी-नाले पार कर स्कूल पहुंचने की तस्वीरें सामने आती रही हैं। लेकिन पखांजूर में इस बार एक अधिकारी खुद उसी चुनौतीपूर्ण रास्ते से गुजरकर स्कूलों के निरीक्षण के लिए पहुंचे।

बीईओ के इस दौरे का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति देखना, शिक्षकों की समस्याएं जानना और ऑनलाइन अटेंडेंस से जुड़ी दिक्कतों की जानकारी लेना था। बारिश के कारण क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, इसके बावजूद अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्कूलों का निरीक्षण किया।

VSK ऐप से अटेंडेंस में परेशानी का मुद्दा भी उठा

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने पहुंचविहीन स्कूलों में VSK ऐप के जरिए ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करने में आ रही परेशानियों से भी अधिकारी को अवगत कराया।

BEO देव कुमार शील ने बताया कि शिक्षकों से इस संबंध में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की समस्याओं को सुना गया और इस संबंध में रिपोर्ट कलेक्टर को भी दी जा चुकी है।

उनके मुताबिक, दुर्गम इलाकों में काम करने वाले शिक्षकों को किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है, इसे मौके पर जाकर समझना भी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य विषयों की भी जानकारी ली गई।

कुछ दिन पहले शिक्षकों का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि कुछ दिन पहले पखांजूर क्षेत्र में शिक्षकों के नदी पार कर स्कूल जाने का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में शिक्षक नदी पार करते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया था।

अब BEO के खुद नदी पार कर स्कूल पहुंचने की तस्वीरें सामने आने के बाद क्षेत्र में शिक्षा विभाग की जमीनी चुनौतियों को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है। खास तौर पर बारिश के मौसम में नदी और नालों के उफान पर होने से पहुंचविहीन स्कूलों तक शिक्षकों और अधिकारियों के पहुंचने में होने वाली परेशानियां सामने आई हैं।

BEO देव कुमार शील के इस निरीक्षण को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है। एक तरफ जहां यह तस्वीर अधिकारी के स्कूलों तक पहुंचने के प्रयास को दिखाती है, वहीं दूसरी ओर यह दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को भी उजागर करती है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment