न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Swine Flu Update : अधिकारी समेत कई लोग स्वाइन फ्लू संक्रमित, सरगुजा में आया पहला केस, बिलासपुर में भी बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट। सरगुजा में H1N1 का पहला केस मिला, जबकि बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में 4 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग मॉनिटरिंग में जुटा।

August 30, 2026 6:13 AM
---Advertisement---11

अंबिकापुर/बिलासपुर। Swine Flu Update  छत्तीसगढ़ में काफी चिंताजनक है। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे है। स्वाइन फ्लू के बढ़े खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।  स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतने के आदेश जारी किये हैं। रायपुर, दुर्ग में बढ़ते स्वाइन फ्लू के खतरे के बीच सरगुजा जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। वहीं बिलासपुर में भी संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अपोलो अस्पताल में चार मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग दोनों जिलों में संक्रमित मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी कर रहा है।

सरगुजा में स्वाइन फ्लू का पहला मामला

सरगुजा में सरगुजा सेंट्रल जेल के एक अधिकारी में H1N1 स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारी का फिलहाल रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक, अधिकारी को बाहर जाने के दौरान बुखार, सर्दी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण महसूस हुए थे। इसके बाद उनकी जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

परिवार के अन्य सदस्य स्वस्थ

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित अधिकारी के परिवार के अन्य सदस्य फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के संक्रमित होने की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारी के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।स्वास्थ्य विभाग की टीम कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए उन लोगों की पहचान कर रही है, जो संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आए थे।

मेडिकल कॉलेज में तैयार किया गया आइसोलेशन वार्ड

स्वाइन फ्लू के मामले की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सरगुजा में सतर्कता बढ़ा दी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल भर्ती कर उपचार दिया जा सके।फिलहाल सरगुजा जिले में H1N1 संक्रमण का यही पहला मामला सामने आया है।

बिलासपुर में भी स्वाइन फ्लू के 4 मरीज भर्ती

वहीं बिलासपुर में स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता बढ़ी है। अपोलो अस्पताल में वर्तमान में H1N1 स्वाइन फ्लू के चार मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें एक 7 वर्षीय बच्ची, 75 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला और 37 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।अस्पताल में भर्ती मरीजों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।

दो महिला मरीज ICU में भर्ती

स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए 75 वर्षीय और 54 वर्षीय दोनों महिलाओं को ICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।वहीं 7 वर्षीय बच्ची और 37 वर्षीय पुरुष का भी अपोलो अस्पताल में उपचार जारी है।

लखनऊ से आया मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के एक अन्य मरीज का भी इलाज किया गया था। लखनऊ से बिलासपुर पहुंचे 48 वर्षीय पुरुष का उपचार पूरा होने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।फिलहाल अपोलो अस्पताल में स्वाइन फ्लू के चार मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सरगुजा और बिलासपुर में सामने आए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जिले में सामने आ रहे संदिग्ध और पॉजिटिव मामलों की मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ऐसे में बुखार, सर्दी, खांसी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment