न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए संकेत; नई भर्तियों को लेकर भी कही बड़ी बात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करने की बात कही। साथ ही सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती और नई वैकेंसी जल्द जारी करने के संकेत दिए।

November 27, 2026 2:58 PM
मुख्यमंत्री का बयान। File Photo
---Advertisement---11

रायपुर।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को गति देने और नए पदों पर वैकेंसी जारी करने को लेकर भी सरकार की प्राथमिकता बताई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CGPSC की वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी। उनके इस बयान के बाद आयोग की आगामी गतिविधियों और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर युवाओं की उम्मीदें बढ़ी हैं।

युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नए पदों के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी।

सरकारी भर्तियों को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। रिक्त पदों पर भर्ती के साथ-साथ नए पदों पर नियुक्तियों के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के बयान से CGPSC अभ्यर्थियों को आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति और आगामी भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उम्मीद जगी है। हालांकि, अध्यक्ष की नियुक्ति की निश्चित तारीख और नई भर्तियों का विस्तृत कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।

 

 

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment