न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

ब्रेकिंग- अपर कलेक्टर के बंगले में ED की दबिश: धमतरी में अपर कलेक्टर के सरकारी बंगले में ED पहुंची, दो गाड़ियों में पहुंचे हैं 10 से 12 अधिकारी, CRPF के जवान भी मौजूद

धमतरी में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के सरकारी बंगले पर ED की टीम पहुंची। दो वाहनों में 10 से 12 अधिकारी और CRPF के जवान मौजूद, शराब घोटाले से जुड़े मामले में जांच की चर्चा।

November 27, 2026 2:26 PM
धमतरी में अपर कलेक्टर के सरकारी बंगले पर पहुंची ED की टीम
---Advertisement---11

धमतरी। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आयी है। ईडी की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। धमतरी में शुक्रवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के सरकारी बंगले पर पहुंची। सुबह करीब 7 बजे दो वाहनों में सवार होकर पहुंची टीम में लगभग 10 से 12 अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के साथ CRPF के जवान भी मौजूद हैं। टीम में महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम अपर कलेक्टर के शासकीय बंगले E-3 में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अपर कलेक्टर के पति नवीन सिंह पूर्व में आबकारी विभाग में पदस्थ रहे हैं और उन्हें विभाग से निलंबित भी किया जा चुका है। उनका नाम शराब घोटाले से जुड़े मामले में सामने आया था।

सूत्रों के अनुसार, नवीन सिंह को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उनके अपर कलेक्टर पत्नी के सरकारी आवास पर रहने की जानकारी सामने आई थी। इसी बीच ED की टीम के धमतरी स्थित सरकारी बंगले पर पहुंचने को शराब घोटाले से जुड़ी जांच के तौर पर देखा जा रहा है।

फिलहाल ED की कार्रवाई किस बिंदु पर केंद्रित है और जांच के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment