न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

‘मैं किसान का बेटा हूं, अन्नदाता का दर्द समझता हूं…’ CM विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, कम धान बेचने वालों को भी मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ में 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसान हित में फैसले की जानकारी दी।

November 27, 2026 3:56 PM
विष्णुदेव साय का मीडिया में आया बड़ा बयान
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि का लाभ दिया जाएगा। इससे कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था, किसानों को मिलने वाले लाभ और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

21 क्विंटल तक मिलेगा अंतर की राशि का लाभ

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं होता। अलग-अलग क्षेत्रों में खेती की परिस्थितियां और उत्पादन क्षमता भी अलग-अलग हैं। ऐसे में कम उत्पादन करने वाले किसानों को भी आर्थिक लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि जो किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचते हैं, उन्हें भी 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि उनके बैंक खातों में दी जाएगी। इससे कोई भी किसान कम उत्पादन के कारण इस लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की परेशानी समझता हूं: CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “मैं स्वयं किसान का बेटा हूं और खेती-किसानी की कठिनाइयों तथा अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं।”

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें अधिक से अधिक आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए लगातार निर्णय ले रही है। किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिले और खेती लाभकारी बने, इसी उद्देश्य से सरकार काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा देश में सर्वाधिक लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को जिस प्रकार आर्थिक लाभ दिया जा रहा है, वैसा लाभ देश के किसी अन्य राज्य में किसानों को नहीं मिल रहा है। सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

धान खरीदी की सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

धान खरीदी से लेकर आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाओं के विस्तार तक हर स्तर पर किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने और उसे उसकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment