न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

ब्रेकिंग -सांसद की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त: कार एक्सीडेंट में सांसद लक्ष्मी वर्मा घायल, रायपुर-खरोरा मार्ग पर भीषण हादसा, सांसद को एम्स में कराया गया भर्ती

रायपुर-खरोरा मार्ग पर कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत के बाद राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की गाड़ी भी हादसे का शिकार हो गई। सांसद और ड्राइवर घायल, पुलिस जांच में जुटी।

November 27, 2026 9:27 PM
---Advertisement---11

Raipur Breaking News: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी सड़क हादसे में घायल हो गयी है। लक्ष्मी वर्मा को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है। रायपुर-खरोरा मार्ग पर कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद कुछ ही देर में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की गाड़ी भी हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम से लौट रही थीं। इस दुर्घटना में सांसद के घायल होने की सूचना है। वहीं, उनकी गाड़ी चला रहे ड्राइवर के सीने और हाथ में चोट आई है। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे।

 

कार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, कुछ देर बाद सांसद की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, रायपुर-खरोरा मार्ग पर पहले कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे के कुछ देर बाद राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सांसद बलौदाबाजार के एक कार्यक्रम से लौट रही थीं।

सांसद लक्ष्मी वर्मा घायल, ड्राइवर को भी चोट

हादसे में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, उनके ड्राइवर के सीने और हाथ में चोट आई है। सांसद की गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। अन्य घायलों को उपचार के लिए खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जहां से उन्हें एम्स भेज दिया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल दुर्घटना कैसे हुई और दोनों हादसों के बीच क्या संबंध है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।रायपुर-खरोरा मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद सांसद और अन्य घायलों की स्थिति को लेकर जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment