न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG News: नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत पर महिला ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, SP से की शिकायत

जशपुर नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत के खिलाफ महिला ने SP को शिकायत दी। विवाह के बाद साथ नहीं रखने, मानसिक प्रताड़ना और वैवाहिक दायित्व नहीं निभाने के आरोप लगाए।

November 28, 2026 12:48 PM
जशपुर नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ महिला ने की शिकायत, पत्नी का हक नहीं देने का आरोप
---Advertisement---11

जशपुर। नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत विवादों में घिर गए हैं। एक महिला ने उनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र सौंपकर मानसिक प्रताड़ना, विवाह के बाद साथ नहीं रखने और वैवाहिक दायित्वों का निर्वहन नहीं करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इस मामले के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गयी है। वहीं महिला ने एसपी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

2021 से प्रेम संबंध, 7 मार्च 2026 को आर्य समाज में विवाह का दावा

महिला की ओर से सौंपे गए शिकायत पत्र के अनुसार, उसका अरविंद भगत के साथ वर्ष 2021 से प्रेम संबंध था। आवेदिका का दावा है कि करीब चार वर्षों तक संबंध रहने के दौरान शादी का आश्वासन दिया गया था।

शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2025 में अरविंद भगत के नगरपालिका अध्यक्ष बनने के बाद बातचीत और मुलाकात कम हो गई। इसके बाद परिवार के आग्रह पर विवाह को लेकर सहमति बनी और 7 मार्च 2026 को रायपुर स्थित आर्य समाज में दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

मध्यस्थता से तय हुआ था विवाह

शिकायत पत्र में महिला ने दावा किया है कि विवाह का निर्णय कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट, प्रांत संगठन मंत्री महेश्वर जी और अधिवक्ता सत्य प्रकाश तिवारी की मध्यस्थता में हुआ था।

महिला ने विवाह के दौरान दोनों पक्षों के परिवारजनों और अन्य लोगों की मौजूदगी का उल्लेख करते हुए संबंधित व्यक्तियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच कराने की मांग की है।

मानसिक प्रताड़ना और वैवाहिक दायित्व नहीं निभाने का आरोप

महिला का आरोप है कि विवाह के बाद उसे साथ नहीं रखा गया और वैवाहिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी नहीं किया गया। इसके अलावा संपर्क बंद करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात भी शिकायत में कही गई है।

आवेदिका ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 85 और 86 सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत आवश्यक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

27 नवंबर को SP कार्यालय में दी शिकायत

शिकायती पत्र पर 27 नवंबर 2026 की तारीख दर्ज है। महिला ने इसे जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा कराया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से जांच शुरू होने, शिकायत पर किसी आधिकारिक कार्रवाई या नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत का पक्ष सामने आने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment