न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

TI-SI समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड : अवैध जुए की मिलीभगत पड़ी भारी, SP का कड़ा एक्शन, TI-SI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज

जुआ फड़ पर छापेमारी के बाद SP योगेश कुमार पटेल की बड़ी कार्रवाई। TI-SI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, सात जुआरी गिरफ्तार।

November 28, 2026 12:27 PM
---Advertisement---11

Police Suspend। पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एसपी ने शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए टीआई-एसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। ये कार्रवाई छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हुई है, जहां अवैध जुआ कारोबार को कथित संरक्षण देने और जुआरियों से मिलीभगत के आरोपों के बीच पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है।

सूरजपुर पुलिस अधीक्षक (SP) IPS योगेश कुमार पटेल ने प्रतापपुर थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मियों में एक निरीक्षक (TI), एक उप निरीक्षक (SI) और तीन आरक्षक शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खलबली मची है।

जुआ के अड्डे में छापेमारी, 7 जुआरी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल को मिली थी। इस पर गंभीरता दिखाते हुए एसपी ने 27 नवंबर को जिला स्तरीय पुलिस टीम का गठन कर प्रतापपुर बस स्टैंड के पास संचालित जुआ फड़ पर दबिश देने के निर्देश दिए।

जिला स्तरीय टीम ने मौके पर छापेमारी कर जुआ खेल रहे 7 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹99,600 नकद, 52 पत्ती ताश की गड्डी, 7 मोबाइल फोन तथा जुए से जुड़ी अन्य सामग्री व चालान जब्त किए।

पुलिस की भूमिका पर उठ रहे थे सवाल

छापेमारी के बाद जुआ फड़ के संचालन और उसे कथित संरक्षण दिए जाने को लेकर स्थानीय पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर निवासी जयभगवान अग्रवाल पर स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ कथित मिलीभगत कर जुआ खिलवाने का आरोप है।

जांच में यह बात सामने आई कि क्षेत्र में लंबे समय से जुआ फड़ चलने के बावजूद प्रतापपुर थाने के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। प्रथम दृष्टया उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।

एसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

जुआ फड़ पर कार्रवाई के तुरंत बाद TI, SI और तीन आरक्षकों के निलंबन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस सख्त कार्रवाई को अवैध गतिविधियों में लापरवाही और कथित संलिप्तता के खिलाफ कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। मामले में आगे की विभागीय जांच जारी रहने की बात कही जा रही है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment