मनीषा ने कोचिंग देने के बहाने पेपर नोट करवाए
मनीषा को पेपर लीक मामले में दूसरा मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। NEET एग्जामिनेशन प्रोसेस में मनीषा को एक्सपर्ट के तौर पर NTA ने एपाइंट किया था। जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के दौरान पुणे की मनीषा वाघमारे के ज़रिए NEET परीक्षा के संभावित उम्मीदवारों को जुटाया गया और अपने पुणे स्थित आवास पर इन छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं। इन कक्षाओं के दौरान उन्होंने बॉटनी और जूलॉजी विषयों के विभिन्न सवालों को समझाया और बताया। छात्रों से उन्हें अपनी नोटबुक में लिखने और अपनी पाठ्यपुस्तकों में भी चिह्नित करने को कहा। इनमें से अधिकांश सवाल 03-05-2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्न पत्र से मेल खाते थे।
सीबीआई ने कई जगहों पर की छापेमारी
पिछले 24 घंटों में CBI ने देश भर में 6 स्थानों पर तलाशी भी ली है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज़, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन ज़ब्त किए हैं। ज़ब्त की गई चीज़ों का विस्तृत जांच की जा रही है। अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहल्यानगर से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से पांच आरोपियों को पहले ही अदालत के सामने पेश किया जा चुका है और पूछताछ के लिए 7 दिनों की पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों, जिन्हें कल गिरफ्तार किया गया था, को पुणे की अदालत के सामने पेश किया गया और ट्रांज़िट रिमांड लेने के बाद दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें दिल्ली की अदालत के सामने पेश किया जा रहा है।














