न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

DEO पोस्टिंग आदेश: इस जिले में नए जिला शिक्षा अधिकारी की हुई पदस्थापना, DPI ने पोस्टिंग आदेश किया जारी, देखिए ऑर्डर

प्रभारी DEO के सेवानिवृत्त होने के बाद अभय राम नोन्हारे को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

November 2, 2026 6:14 AM
---Advertisement---11

शिक्षा विभाग ने एक और जिले को प्रभारी डीईओ के हवाले कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षा विभाग ने की अस्थायी व्यवस्था, आगामी आदेश तक संभालेंगे जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 1 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर अभय राम नोन्हारे को जिला शिक्षा अधिकारी, बस्तर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वे वर्तमान में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, बस्तर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल 31 अक्टूबर 2026 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त हो गया था। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभाग ने अभय राम नोन्हारे को अतिरिक्त प्रभार देने का निर्णय लिया है।

आहरण-संवितरण का अधिकार भी मिला

आदेश में अभय राम नोन्हारे को जिला शिक्षा अधिकारी, बस्तर के अतिरिक्त प्रभार के साथ वित्तीय अधिकार भी प्रदान किए गए हैं। छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग-1 के सहायक नियम 125 के तहत उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से आहरण एवं संवितरण (DDO) का अधिकार दिया गया है।

आगामी आदेश तक संभालेंगे जिम्मेदारी

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, स्कूल शिक्षा मंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, महालेखाकार छत्तीसगढ़, बस्तर संभाग आयुक्त, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा और जिला कोषालय अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

अब बस्तर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी की नियमित पदस्थापना होने तक अभय राम नोन्हारे इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

डीईओ का पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment