न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

लंबित DA और एरियर्स की मांग को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रदर्शन, मोटरसाइकिल रैली निकाल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ के छुरिया में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने लंबित महंगाई भत्ता (DA) और एरियर्स राशि की मांग को लेकर मोटरसाइकिल रैली निकाली। तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

November 20, 2026 3:10 PM
छत्तीसगढ़ के छुरिया में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने लंबित महंगाई भत्ता (DA) और एरियर्स राशि की मांग को लेकर मोटरसाइकिल रैली निकाली। तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
---Advertisement---11

छुरिया। छत्तीसगढ़ में लंबित महंगाई भत्ता (DA) और एरियर्स राशि सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ब्लॉक इकाई छुरिया के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 18 नवंबर को मोटरसाइकिल रैली निकालकर विरोध जताया। रैली के बाद तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई।

यह रैली स्थानीय जनपद पंचायत कार्यालय से शुरू होकर तहसील कार्यालय तक निकाली गई। कार्यक्रम शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू की अगुवाई और ब्लॉक संयोजक यशवंत नेताम के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए।

लंबित महंगाई भत्ता और एरियर्स राशि का भुगतान करने की मांग

फेडरेशन ने राज्य सरकार से कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता और संपूर्ण एरियर्स राशि जल्द जारी करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद राज्य के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित निर्णय नहीं हुआ है।ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द उचित समाधान निकालने का आग्रह किया।

पटवारियों की हड़ताल को भी दिया समर्थन

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए उनकी मांगों पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया। संगठन ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत और सकारात्मक पहल के माध्यम से किया जाना चाहिए, ताकि विभागीय कामकाज प्रभावित न हो और कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके।

प्रदेश के 33 जिलों और 146 विकासखंडों में सौंपा गया ज्ञापन

फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों और 146 विकासखंड मुख्यालयों में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी अभियान के तहत छुरिया ब्लॉक में भी प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रदेश का एक बड़ा कर्मचारी मंच है, जिसमें 120 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी संगठन शामिल हैं। इस मंच से प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर शिक्षक, पटवारी, लेखापाल, कृषि विस्तार अधिकारी, बिजली विभाग, पशुपालन, सांख्यिकी, जनपद पंचायत, तहसील, न्यायालय, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जुड़े हुए हैं।

ये पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेंद्र लाडेकर, नरेंद्र तिवारी, विकास गुप्ता, सुनील देवांगन, मोहित राम साहू, हेमलाल सहारे, जागेश्वर साहू और फगुवा राम सिंहा सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।फेडरेशन ने राज्य सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने और महंगाई भत्ता व एरियर्स राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment