न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

शिक्षकों पर कार्रवाई की फाइल दबाकर बैठे अफसरों की अब खैर नहीं! DPI का 15 दिन का अल्टीमेटम, वेतन वृद्धि रोकने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ DPI ने लंबित विभागीय जांचों पर सख्ती की है। जांच अधिकारियों को 15 दिन में रिपोर्ट देनी होगी, देरी पर वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई होगी।

November 20, 2026 9:50 AM
DPI का आदेश हुआ जारी।
---Advertisement---11
छत्तीसगढ़ में जांच रिपोर्ट दबाकर बैठने वाले अधिकारियों पर लोक शिक्षण संचालनालय सख्त, तय समय से अधिक लंबित मामलों का 15 दिन में करना होगा निपटारा; देरी पर जांचकर्ता अफसरों के खिलाफ होगी एकपक्षीय कार्रवाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विभागीय जांच के नाम पर महीनों और वर्षों तक फाइलें लटकाने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 15 दिन का अल्टीमेटम जारी किया है। तय समय-सीमा पार कर चुके सभी विभागीय जांच प्रकरणों में अब 15 दिवस के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। आदेश की अनदेखी करने वाले जांचकर्ता अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने तक की कार्रवाई की जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय ने 19 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। साफ चेतावनी दी गई है कि जांच में अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

जांच के नाम पर फाइलें लटकाने से शासन भी परेशान

DPI के संज्ञान में आया है कि लोक सेवकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शुरू की गई विभागीय जांच समय पर पूरी नहीं हो रही है। जिन अधिकारियों को जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है, वे निर्धारित अवधि में जांच पूरी कर प्रतिवेदन नहीं भेज रहे हैं।

इसका नतीजा यह हो रहा है कि संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध समय पर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही। इतना ही नहीं, जांच में देरी के कारण संबंधित कर्मचारियों के जीवन निर्वाह भत्ते में भी वृद्धि करनी पड़ रही है। संचालनालय ने इस स्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए अब जवाबदेही तय करने का फैसला लिया है।

मुख्य शास्ति की जांच 6 महीने, लघु शास्ति की 3 महीने में पूरी करनी होगी

DPI ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-14 और नियम-16 का हवाला देते हुए विभागीय जांच की समय-सीमा भी स्पष्ट की है।

  • मुख्य शास्ति के मामले: विभागीय जांच पूरी करने के लिए छह महीने की समय-सीमा निर्धारित है।
  • लघु शास्ति के मामले: जांच की अधिकतम समय-सीमा तीन महीने है।

इसके बावजूद जिन मामलों में निर्धारित अवधि से अधिक समय बीत चुका है, उन्हें अब प्राथमिकता के आधार पर निपटाना होगा।

15 दिन में रिपोर्ट नहीं दी तो जांच अधिकारी पर गिरेगी गाज

संचालनालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शासन और DPI स्तर से सौंपे गए लंबित विभागीय जांच प्रकरणों में 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर प्रतिवेदन अनुशासनिक प्राधिकारी को भेजा जाए। इसकी जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय को भी अनिवार्य रूप से देनी होगी।

सबसे सख्त चेतावनी उन जांचकर्ता अधिकारियों के लिए है, जो इसके बाद भी जांच लटकाए रखेंगे। आदेश के मुताबिक, तय समय में जांच पूरी नहीं करने पर संबंधित जांचकर्ता अधिकारी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-10 के तहत वेतन वृद्धि रोकने की शास्ति अधिरोपित करने की एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

संभागीय संयुक्त संचालकों और DEO की भी तय होगी जिम्मेदारी

DPI ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश की जानकारी अपने अधीनस्थ विभागीय जांचकर्ता अधिकारियों तक पहुंचाएं और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

साफ है कि अब विभागीय जांच के नाम पर फाइलें लंबित रखने की छूट नहीं होगी। 15 दिन की समय-सीमा में रिपोर्ट नहीं देने वाले जांच अधिकारियों को सीधे विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment