न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG ट्रांसफर पर बैन: राज्य सरकार का कड़ा आदेश, इन अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक, आदेश जारी, जानिए किस वजह से जारी हुआ आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी, ये आदेशसभी विभागों पर लागू होगा। पढ़िए आदेश में क्या लिखा है

November 2, 2026 12:17 PM
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के कार्य में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। 2 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध आगामी छह महीने अथवा जनगणना का कार्य पूरा होने तक लागू रहेगा। दोनों में से जो अवधि पहले पूरी होगी, उसी के अनुसार प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।

जनगणना कार्य प्रभावित न हो, इसलिए लिया फैसला

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश का उद्देश्य जनगणना से जुड़े कार्यों को सुचारू और निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराना है। जनसंख्या गणना का फील्ड वर्क जनवरी-फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इसके लिए जिला, अनुविभाग और तहसील स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। ऐसे में स्थानांतरण होने से प्रशिक्षण और मैदानी कार्य प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी निर्धारित

आदेश में जनगणना की तैयारियों और प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया है। जिला जनगणना अधिकारियों, अनुविभागीय स्तर और तहसील स्तर के चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 12 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है।

आगे के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत नवंबर 2026 में मास्टर ट्रेनर्स, 1 दिसंबर 2026 से फील्ड ट्रेनर्स और 16 दिसंबर 2026 से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है।

इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर रहेगी रोक

निर्देश के अनुसार, जनगणना कार्य में लगाए गए जिला एवं चार्ज अधिकारियों, मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था राज्य के सभी जिलों और जनगणना चार्ज में लागू होगी।

सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों, समस्त संभागायुक्तों और सभी कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है। अब जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित अवधि तक वर्तमान जिम्मेदारी पर बने रहना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment