न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र: 14 दिसंबर से होगा शुरू, जानिए पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। षष्ठम् विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें कुल 4 बैठकें होंगी।

November 12, 2026 5:48 PM
---Advertisement---11

रायपुर:। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा का यह ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर 2026 से शुरू होगा।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सत्र सोमवार, 14 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होकर गुरुवार, 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस चार दिवसीय अल्पकालीन सत्र के दौरान कुल 04 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

सत्र के एजेंडे को लेकर प्रशासनिक जानकारी सामने आई है कि इन बैठकों में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा द्वारा यह आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

—

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment