न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

VSK ऐप में पंजीयन नहीं कराने पर शिक्षा विभाग सख्त, 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, नवंबर का वेतन रोकने की चेतावनी

VSK ऐप में पंजीयन नहीं कराने पर शिक्षा विभाग ने 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नवंबर का वेतन रोकने की चेतावनी।

November 25, 2026 7:53 PM
---Advertisement---11

Education Department News : VSK ऐप को लेकर सख्ती शुरू हो गयी है। अटेंडेंस नहीं बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गयी है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में VSK ऐप में पंजीयन नहीं कराने वाले कर्मचारियों पर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। प्रतापपुर विकासखंड में तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नवंबर 2026 का वेतन रोकने और अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव उच्च कार्यालय भेजने की चेतावनी दी है।

प्रतापपुर के तीन कर्मचारियों को नोटिस

कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), प्रतापपुर की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी नोटिस में तीन कर्मचारियों को जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें शामिल हैं:
• शिवनाथ राम, भृत्य – प्राथमिक शाला बालक आश्रम सेमराकला।
• शोभनाथ सिंह – माध्यमिक शाला चन्दरपुर।
• सुन्दर राम, भृत्य – माध्यमिक शाला सिलफिली।

VSK ऐप में पंजीयन नहीं कराने पर शिक्षा विभाग सख्त, 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, नवंबर का वेतन रोकने की चेतावनी

VSK ऐप में पंजीयन नहीं कराने पर कार्रवाई

जारी नोटिस के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों ने अब तक VSK ऐप में अपना पंजीयन नहीं कराया है। इसके कारण उनकी उपस्थिति की ऑनलाइन जानकारी विकासखंड कार्यालय और उच्च कार्यालय तक नहीं पहुंच पा रही है।शासन के निर्देशों के मुताबिक शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन VSK ऐप में पंजीयन और ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर भुगतान किया जाना है।

नवंबर का वेतन रुकने की चेतावनी, निलंबन का आदेश नहीं

शिक्षा विभाग ने पंजीयन नहीं कराने को स्वेच्छाचारिता और लापरवाही मानते हुए इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम, 1965 के प्रतिकूल बताया है।तीनों कर्मचारियों को नोटिस प्राप्त होने के अगले कार्य दिवस पर बीईओ कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नवंबर 2026 का वेतन रोका जा सकता है। इसके साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव उच्च कार्यालय भेजा जाएगा और एकपक्षीय कार्रवाई भी की जा सकती है।गौरतलब है कि फिलहाल तीनों कर्मचारियों को केवल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी पत्र में किसी भी कर्मचारी के निलंबन का आदेश नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment