न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

घूस वाली महिला अफसर सस्पेंड : 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी निलंबित, जारी किया आदेश, छुट्टी के दिन घर में घूस लेते पकड़ायी थी

छत्तीसगढ़ के कांकेर में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी निलंबित। राज्य कर आयुक्त ने की कार्रवाई, सहयोगी इमरान मेमन भी आरोपी।

November 22, 2026 3:18 PM
अंचला गिरी घूस लेते हुई गिरफ्तार
---Advertisement---11

रायपुर। छुट्टी के दिन घर में घूस ले रही महिला अफसर को जेल भेज दिया गया है। डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के हत्थे चढ़ीं GST विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी पर अब विभागीय कार्रवाई भी हो गई है। राज्य कर आयुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अंचला गिरी कांकेर में पदस्थ थीं।

Anchal Giri Biography: कौन हैं अंचला गिरी? PSC में 21वीं रैंक लाकर बनीं GST असिस्टेंट कमिश्नर, अब ₹1.50 लाख रिश्वतकांड में गिरफ्तार; ACB को देखकर नाले में फेंके नोट!

उन्हें रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त ACB टीम ने एक कारोबारी से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इस मामले में रिश्वत की रकम पहुंचाने वाले सहयोगी इमरान मेमन को भी आरोपी बनाया गया है। पीएससी 2022 में 21वीं रैंक लाकर वित्त सेवा की अफसर बनी अंचला गिरी को शनिवार को रंगे हाथों पकड़ा गया था।

डेढ़ लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार हुई महिला अफसर अंचला गिरी सस्पेंड

कहा जा रहा है कि जब वो अपने निवास में घूस ले रही थी, उसी वक्त एसीबी की टीम ने घेराबंदी की। टीम को देखते हुए नोटों को बंडल को घर के पीछे नाले में फेंक दिया गया। नाले में पड़े नोटों के बंडल की तस्वीर भी सामने आयी थी।

गाड़ी छोड़ने के एवज में मांगी थी डेढ़ लाख की रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, एक कबाड़ कारोबारी ने GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत ACB से की थी। कारोबारी का आरोप था कि स्क्रैप से लदी उसकी गाड़ी छोड़ने और मामले को निपटाने के एवज में अधिकारी ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी।

छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन! 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेते GST अधिकारी अंचला गिरी रंगे हाथों गिरफ्तार, कारोबारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई की। तय योजना के मुताबिक रिश्वत की रकम लेते हुए अंचला गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान रकम पहुंचाने वाले इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया गया।

कांकेर के आदर्श नगर में हुई थी कार्रवाई

यह पूरा मामला कांकेर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर का है। रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त ACB टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद अब राज्य कर आयुक्त ने भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए अंचला गिरी को निलंबित कर दिया है।
ACB की कार्रवाई के बाद अब इस मामले में आपराधिक जांच के साथ विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment