न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

पुलिस से भिड़े ग्रामीण : जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की झूमाझटकी, जवानों का कॉलर पकड़ा, डंडा छीनने की कोशिश; वीडियो वायरल

महासमुंद के भटगांव में जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी का वीडियो वायरल। थाना प्रभारी ने मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की जानकारी से किया इनकार।

November 11, 2026 5:32 PM
महासमुंद में जुआ के अड्डे पर पहुंची पुलिस के साथ झुमा झटकी
---Advertisement---11

महासमुंद। एक बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच जमकर कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की और झूमाझटकी शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कुछ ग्रामीण पुलिसकर्मियों का कॉलर पकड़ते और

उनका डंडा छीनने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की जानकारी से इनकार किया है।घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव की है। बताया जा रहा है कि 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की शाम पुलिस को गांव में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।

जुआ खेलने की सूचना परगांव पहुंची थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम बाइक से ग्राम भटगांव पहुंची। यहां पुलिसकर्मियों ने जुआ खेल रहे कुछ लोगों को पकड़ लिया। इसी दौरान किसी बात को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया।देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और कुछ ग्रामीण पुलिसकर्मियों से उलझ गए। मौके पर धक्का-मुक्की और झूमाझटकी होने लगी।

वायरल वीडियो में कॉलर पकड़ते और डंडा छीनते दिखे ग्रामीण

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ ग्रामीण पुलिसकर्मियों का कॉलर पकड़ते और उनके हाथ से डंडा छीनने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है।वीडियो में एक वाहन का कांच टूटने जैसी आवाज भी सुनाई दे रही है। वहीं घटनास्थल पर डायल 112 की टीम भी पहुंचती दिखाई देती है।

थाना प्रभारी ने झूमाझटकी और तोड़फोड़ से किया इनकार

पूरे मामले को लेकर कोमाखान थाना प्रभारी टीआई सोरी ने बताया कि जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम भटगांव पहुंची थी। हालांकि, उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी होने और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी से इनकार किया है।

वीडियो वायरल, अब जांच पर टिकी नजर

फिलहाल वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और वाहन को नुकसान पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम के साथ गांव में विवाद किन परिस्थितियों में हुआ? क्या पुलिस कार्रवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया या विवाद की कोई दूसरी वजह थी?इन सभी सवालों के जवाब विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक जानकारी और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment