न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

सस्पेंड न्यूज: जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड के दौरान तालाब में कूदा युवक, तीन दिन बाद मिला शव; प्रशिक्षु थाना प्रभारी निलंबित

जुआ अड्डे पर पुलिस रेड के दौरान तालाब में कूदे युवक का तीन दिन बाद शव मिला। मामले में प्रशिक्षु थाना प्रभारी निलंबित, SDOP डभरा करेंगे जांच।

November 25, 2026 3:18 PM
सक्ती में युवक की मौत मामले में ट्रेनी SI को सस्पेंड किया गया।
---Advertisement---11

सक्ती। जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम डोमाडीह में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड के दौरान एक युवक के तालाब में कूदने और तीन दिन बाद उसका शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

जुआ खेल रहे युवकों पर पुलिस की रेड, मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डोमाडीह में रात के समय कुछ युवक ताश खेल रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम जुआ रेड करने मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने युवकों के साथ मारपीट की। पुलिस की कार्रवाई से घबराकर एक युवक ने पास के तालाब में छलांग लगा दी, जिसके बाद वह लापता हो गया। तीन दिन तक तलाश जारी रहने के बाद युवक का शव तालाब में मिला।

प्रशिक्षु थाना प्रभारी पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप

इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने हसौद थाना के प्रशिक्षु थाना प्रभारी जयराम साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ अनधिकृत व्यक्तियों के सहयोग से युवकों और ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई। युवक का शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल के पास ही धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों ने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

जुआ रेड में लापरवाही पर प्रशिक्षु थाना प्रभारी निलंबित

मामले में पुलिस विभाग ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें पुलिस लाइन अटैच किया गया है। बताया गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बिना अकेले जुआ रेड की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचना गंभीर लापरवाही माना गया है।

एसडीओपी डभरा करेंगे मामले की जांच

पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। एसडीओपी डभरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब जांच में जुआ रेड के दौरान हुई घटनाओं, युवक के तालाब में कूदने की परिस्थितियों और पुलिस की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।फिलहाल युवक की मौत के बाद ग्राम डोमाडीह में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment