न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी : सिहावा – नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी,पहले चरण में 20 करोड़ के होंगे विकास कार्य,कलेक्टर ने श्रृंगी ऋषि बाबा और कर्णेश्वर महादेव का दर्शन कर पर्यटन विकास की कार्ययोजना पर की चर्चा

November 24, 2026 6:25 PM
---Advertisement---11

धमतरी 24 नवंबर 2026। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि सिहावा-नगरी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। नगरी प्रवास के दौरान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने श्रृंगी ऋषि पर्वत और कर्णेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्रृंगी ऋषि विकास समिति और कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं, मंदिरों के विकास और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि नगरी वास्तव में ऋषियों की भूमि है। सिहावा के बारे में उन्होंने बहुत कुछ सुना था। महानदी, जो दो राज्यों के करोड़ों लोगों के जीवन का आधार है, उसके उद्गम स्थल की देखरेख और विकास की जिम्मेदारी धमतरी आकर उन्हें मिली है। यह उनके लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से सिहावा-नगरी में अपार संभावनाएं हैं। यहां मंदिर, नदियां, पहाड़, जंगल और प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र एक साथ मौजूद हैं। सात ऋषियों के नाम पर अलग-अलग पहाड़ होना इस क्षेत्र की विशिष्ट पहचान है। प्रकृति और आध्यात्मिकता का ऐसा संगम बहुत कम स्थानों पर देखने को मिलता है। जरूरत है इन सभी विशेषताओं को एक समग्र पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित करने की। जिला प्रशासन का प्रयास है कि सिहावा को देश के पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाई जाए।

गणेश घाट से श्रृंगीऋषि पर्वत तक विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं।

कलेक्टर ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। प्रथम चरण में खरसिया गांव में विकास कार्य कराए गए हैं। श्रृंगीऋषि मार्ग को सुगम और बेहतर बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। कर्णेश्वर मंदिर, महानदी के संगम स्थल और श्रृंगीऋषि पर्वत को विकसित करने के लिए बड़े स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि महानदी की सुंदरता को निखारने के लिए गणेश घाट में भव्य घाट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नियोजन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनका कहना था कि नदी की सुंदरता घाटों से और निखरती है। घाट विकसित होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

क्षेत्र में पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए रिजॉर्ट, सामाजिक एवं अन्य आयोजनों के लिए हॉल तथा गार्डन का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। कर्णेश्वर मंदिर परिसर में भी गार्डन विकसित किया जाएगा। पिंडदान सहित अन्य धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों के लिए बड़े लंगर हॉल का निर्माण किया जाएगा। संगम स्थल को भी अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाया जाएगा।

कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं समिति के पदाधिकारियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से सिहावा-नगरी को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और लगभग एक वर्ष के भीतर अधिकांश कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखते हुए होगा विकास : जिला पंचायत सीईओ।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से सिहावा-नगरी अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां मंदिर, पहाड़, नदी और जंगल सभी एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। पर्यटन गतिविधियां शुरू होने और सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में लगभग 20 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके बाद आवश्यकतानुसार कार्यों का विस्तार किया जाएगा। विकास की पूरी प्रक्रिया में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

वहीं कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने सिहावा-नगरी को विकास कार्यों में प्राथमिकता देने और पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को विकसित करने की पहल के लिए कलेक्टर श्री मिश्रा का आभार व्यक्त किया।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment